देवास

भाजपा सीनियर मण्डल ने मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

देवास।(देवराज सिंह चौहान)  भाजपा सीनियर मण्डल द्वारा पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय पर जारी कैलेण्डर का विमोचन महाराज श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार द्वारा किया गया। इसके पश्चात सभी वार्डो में कार्यकर्ताओं द्वारा कैलेण्डर का वितरण किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी,रेवंत राजोले, महाराजा मंडल अध्यक्ष अजय पंडित, जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गोलू रघुवंशी, रविराज, संदीप योगी, सुदर्शन दुबे, भरत व्यास सहित मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अर्पण उपाध्याय ने दी।

👁️ Views Today: 10

📊 Total Views: 766