कांग्रेस में दम है, तो जनता के बीच जाकर गांधी जी के विचारों से अवगत कराएः राकेश सिंह
जबलपुर। कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की गांधी संकल्प यात्रा रास नहीं आ रही है। कांग्रेस को केवल सत्ता रास आती है और सत्ता के साथ साथ जो बुराईयां पनपी हैं, वो रास आती हैं। यात्रा की बुराई करने की बजाय कांग्रेस में अगर सामर्थ्य है, तो उसे भी जनता के बीच पहुंचकर लोगों को गांधीजी के विचारों से अवगत कराना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
Views Today: 10
Total Views: 776