जबलपुर

नये भारत के निर्माण में लौह पृरुष सरदार पटेल का अहम योगदानः राकेश सिंह

जबलपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद श्री राकेश सिंह ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पंजली आर्पित की और उन्हे नमन किया।

श्री राकेश सिंह ने कहा कि आज देश के पहले गृहमंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने न सिर्फ देश की 550 से अधिक रियासतो को एक करने का कार्य किया अपितु उन सभी को नये भारत से जोड़ने का काम भी किया। श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नही जा सकता किन्तु देश में लम्बे समय तक शासन करने वाले एक राजनैतिक दल ने उन्हे याद करने की कोशिश भी नही की। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को भी जनता तक पहुँचाने का काम भी नही किया। किन्तु देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ उनके योगदान को याद किया अपितु जनता तक उनके कृतित्व को पहुँचाने का कार्य भी किया।

   जबलपुर सम्भाग के संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ, विधायक अजय विश्नोई, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दु, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, प्रभात साहू, सुरेश देशपांडे, आनंद बर्नार्ड, विजयराज पटेरिया, अशीष दुबे, शिव पटेल, निगम अध्यक्ष सुमित्रा वाल्मिकी, जिला महामंत्री राजेश मिश्रा, संदीप जैन के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षद उपस्थित थे।

👁️ Views Today: 10

📊 Total Views: 775