सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार की जयंती मनाई
शाजापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाजापुर के द्वारा दशहरा मिलन समारोह एवं सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यकृम का शुभारंभ सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सुरेन्द्र सिंह तोमर, एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र भाजपा के युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ग्वालियर थे।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह तँवर ने की। एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंगद सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता शिवसिंह परिहार, युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रमुख महामंत्री जगन्नाथ सिंह जादौन प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह भदौरिया थे।
कार्यकृम में ग्वालियर से रामकुमार सिंह सिकरवार,उज्जैन से राजेश सिंह भदौरिया,अर्जुन सिंह राठौड़ देवास से भगवान सिंह बैस राजगढ़ से कालू सिंह सोनगरा सहित हजरों क्षत्रिय सरदार उपस्थित रहे।
आभार जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने व्यक्त किया।